पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने किया वार्षिक निरीक्षण, परेड में शामिल जवानों ने दी सलामी
राजनांदगांव में पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने वार्षिक निरीक्षण परेड का आयोजन किया। इस अवसर पर परेड में शामिल होकर उन्होंने जवानों का निरीक्षण किया और उन्हें सलामी दी गई।
निरीक्षण परेड में जिला राजनांदगांव के विभिन्न थानों, थाना चौकियों, डॉग स्क्वाड एवं यातायात शाखा के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान डॉग स्क्वाड टीम की भी कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया गया।

इसके साथ ही एसपी ने लाइन ऑफिस, स्टेट बैंक थाना, बसंतपुर, बघराजार समेत अन्य थाना वाहनों का निरीक्षण किया और उनकी स्थिति की जानकारी ली। जवानों के आवासीय परिसर और कार्यालयों का भी निरीक्षण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस जवानों से उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इस वार्षिक निरीक्षण परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) श्रीमती प्रतिभा सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती संतोष मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद खल्को, डीएसपी स्तर के अधिकारी तथा करीब 80 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
