ग्राम सुहेला में युवक पर जानलेवा हमला, 9 आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार। थाना सुहेला क्षेत्र के ग्राम सुहेला में मेले का आनंद ले रहे एक युवक पर आरोपियों ने मिलकर हमला कर दिया। घटना के दौरान युवक को चाकू से प्राणघातक चोट पहुँचाई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 07 आरोपियों और 02 अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार रास्ते में खड़े होने पर हार्न मारने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसी बात से क्षुब्ध होकर आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर पीड़ित युवक के साथ मारपीट की। आरोपियों ने चाकू, हाथ-मुक्का और लोहे के कड़े से वार कर गंभीर चोटें पहुंचाई।
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल उर्फ ओमकार वर्मा, धनंजय उर्फ राहुल वर्मा, चंद्रकुमार उर्फ संजय यादव, बलराम पाल, दीपक ध्रुव और 02 अपचारी बालक शामिल हैं।
थाना प्रभारी सुहेला ने बताया कि आरोपियों पर हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि इस तरह की वारदातों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
