बिलासपुर पुलिस ने किया शस्त्र पूजन, अपराधियों को दिया सख्त संदेश

0
3 oct 2

बिलासपुर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बिलासपुर पुलिस विभाग ने परंपरागत तरीके से शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में एएसपी (शहर) राजेंद्र जयसवाल, एएसपी (ग्रामीण) अर्चना झा, एएसपी (ACCU) अनुज कुमार, एएसपी (ट्रैफिक) रामगोपाल करियारे, एएसपी (IUCAW) गरिमा द्वैविदी, डीएसपी एचक्यू रश्मित कौर चावला, सीएसपी (कोतवाली) आईपीएस गगन कुमार और सीएसपी (सिविल लाइन) निमितेश सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

इसके अलावा डीएसपी (यातायात) शिव चरण सिंह परिहार, डीएसपी लाल चंद मोहले, डीएसपी अनिता मिंज, डीएसपी भारती मरकाम, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता तथा थाना चौकी प्रभारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल के जवानों, होम गार्ड और सशस्त्र बल के कर्मचारियों ने भी विधि-विधान से माँ दुर्गा की पूजा की और शस्त्रों का पूजन कर न्याय और कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प लिया।

पुलिस विभाग ने इस अवसर पर संदेश दिया कि शस्त्र पूजा केवल परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है कि बिलासपुर पुलिस के शस्त्र हर समय न्याय की रक्षा और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों