सूरजपुर पुलिस ने फावड़े से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
चौकी बसदेई पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए फावड़े से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ग्राम सरमा की है, जहाँ विवाद के बाद युवक ने अपने ही साथी पर फावड़े से वार कर गंभीर चोट पहुँचा दी थी।
🔹 घटना का विवरण
शिकायतकर्ता मोहरलाल राजवाड़े, निवासी ग्राम सरमा ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 20 अगस्त 2025 को मूर्ति विसर्जन से लौटने के बाद वह अपने भाई को लेने गांव के रामेश राजवाड़े की किराना दुकान पर गया था।
इसी दौरान आरोपी रामेश राजवाड़े ने गाली-गलौज करते हुए उसके भाई पर फावड़े से हमला कर सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(B), 351(3), 115(2) के तहत अपराध दर्ज किया। डॉक्टर द्वारा चोट को गंभीर और मानसिक प्रभाव वाली बताने पर धारा 109 (हत्या के प्रयास) जोड़ी गई।
🔹 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रामेश राजवाड़े पिता स्व. ग्राम सरमा, उम्र 21 वर्ष ने घटना में प्रयुक्त फावड़े से हमला करने की बात स्वीकार की।
चौकी बसदेई प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल और उनकी टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त फावड़ा जब्त किया गया।
🔹 पुलिस की तत्पर कार्रवाई
बसदेई पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। टीम में चौकी प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल सहित पुलिस बल के अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
