सूरजपुर पुलिस की कार्रवाई: किराना दुकान में गांजा बेचते व्यक्ति को लटोरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूरजपुर जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर के सख्त निर्देश पर थाना-चौकी क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने अभियान के तहत लटोरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
🔹 घटना का विवरण
दिनांक 29 सितंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम महेशपुर निवासी भाईलाल चौधरी उर्फ लौवा, अपनी किराना दुकान में गांजा बेचने का अवैध कार्य कर रहा है।
सूचना पर चौकी लटोरी प्रभारी तत्काल टीम सहित मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान 1 किलो 595 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹60,000 बताई गई है।
🔹 आरोपी गिरफ्तार, गांजा जब्त
पुलिस ने गांजा जब्त करते हुए आरोपी भाईलाल चौधरी पिता बुद्धुराम को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत कार्रवाई की गई।
🔹 सक्रिय पुलिस टीम
इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी लटोरी अरुण गुप्ता, आरक्षक विकास मिश्रा, शोभनाथ कुशवाहा, सुनील एक्का, कुंडलाल राजवाड़े, मनोज सिरदार, दिलश्वर सिंह, महिला आरक्षक मालती एक्का एवं सुनीता सोनपाकर की अहम भूमिका रही।
🔹 पुलिस का संदेश
सूरजपुर पुलिस ने कहा है कि जिले में नशीले पदार्थों, अवैध शराब और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता लाने के लिए पुलिस लगातार जनसंपर्क कर रही है।
