मवेशी चोरी और क्रूरतापूर्वक परिवहन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार – प्रेमनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
4

थाना प्रेमनगर पुलिस ने मवेशी चोरी और अवैध रूप से उनके क्रूरतापूर्वक परिवहन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में की गई।


🔹 मामला ऐसे हुआ उजागर

ग्राम रघुनाथपुर निवासी ननकू राम बरगाह ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 अप्रैल 2025 को उसके दो भैंसे, एक भैंस पडिया और लखन श्याम की एक भैंस चरने के लिए छोड़ी गई थी, जो वापस नहीं लौटी। पुलिस ने गुम मवेशी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान थाना चंदौरा से सूचना मिली कि वहां पंजीबद्ध एक अन्य प्रकरण में कुल 17 मवेशियों को जब्त कर कान्हा गौशाला जमदेई में रखा गया है। पहचान कराए जाने पर ननकू राम और लखन श्याम ने अपने मवेशियों की पहचान की।


🔹 पूर्व में भी रहे हैं तस्करी में शामिल

विवेचना के दौरान पुलिस ने मवेशी तस्करी में पहले से शामिल आरोपियों सईद मुबारक उर्फ गुड्डू और एजाजुल अंसारी, दोनों निवासी ग्राम मलगा, थाना भटगांव को पकड़ा। पूछताछ में गुड्डू ने बताया कि वह और उसके साथी अलग-अलग क्षेत्रों में भैंस-भैंसा चोरी कर झारखंड ले जाया करते थे।

8 जुलाई 2025 की शाम उन्होंने तीन पिकअप वाहनों में कुल 18 मवेशी लोड किए थे, जिन्हें झारखंड ले जाते समय चंदौरा पुलिस ने पकड़ लिया था।


🔹 कानूनी कार्रवाई

प्रेमनगर पुलिस ने आरोपियों पर कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10, पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ) और बीएनएस की धारा 111, 325, 349 के तहत कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।


🔹 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रेमनगर विराट बिशी, एएसआई रंजीत सोनवानी, प्रधान आरक्षक विनय किस्पोट्टा, आरक्षक दीपक यादव, सत्यम सिंह और महिला आरक्षक सिंधू कुजूर की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों