जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्रवाई | डकैती की साजिश नाकाम, पांच आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर।
थाना जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम — मनीष कुमार बंवा, चैतन्य दिनकर उर्फ चमन, हितेश दिनकर, जितेंद्र दिनकर और तरुण सूर्यवंशी हैं।
🔹 पुलिस की सतर्कता से डकैती की कोशिश हुई नाकाम
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक दुकान का शटर तोड़कर डकैती की योजना बना रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।
इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 01 पिस्टल, 05 कारतूस, 01 चाकू, 02 सब्बल, 02 मास्क, 01 मोबाइल फोन और 1 मोटरसाइकिल जब्त की गई।

🔹 कई धाराओं में मामला दर्ज
आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305(A), 310(4), 3(5), 312, 296, 351 बीएनएस तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
🔹 पुलिस का सख्त संदेश — संगठित अपराध पर ‘जीरो टॉलरेंस’
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित अपराध, अवैध गतिविधियों और हथियारबंद गिरोहों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस की तत्परता से अपराध की योजना बनने से पहले ही आरोपियों को धर दबोचा गया, जो पुलिस की सक्रियता का प्रमाण है।
