बिलासपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

0

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन, थाना सरकंडा और ACCU टीम की संयुक्त कार्रवाई में 5 आरोपियों — लुट्टू पांडे, शिवम मिश्रा, लक्की यादव, शैलेश चौबे और शंभू यादव को गिरफ्तार किया गया है।
इन सभी आरोपियों ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो बनाकर धमकी भरे संदेश प्रसारित किए थे, जिससे क्षेत्र में भय और अशांति फैलने की संभावना थी।

थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियारों को जब्त किया।
वहीं, थाना सरकंडा टीम ने आरोपियों की लोकेशन ट्रैक कर उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी।
ACCU टीम ने तकनीकी इनपुट और साइबर एनालिसिस के माध्यम से आरोपियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (IPS) ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा —

“जो लोग गुंडागर्दी का शौक रखते हैं, वे यह शौक छोड़ दें। मेहनत करें, अपने परिवार का सम्मान बढ़ाएं और समाज के लिए उपयोगी बनें। क्योंकि गुंडागर्दी का रास्ता अंततः जेल तक ही जाता है, और जिंदगी बेकार हो जाती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों