मुंगेली पुलिस का “ऑपरेशन बाज़” — 41 जुआरी गिरफ्तार, ₹23,310 नकद जब्त
मुंगेली। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन बाज़” के तहत मुंगेली पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 41 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर कोतवाली, लालपुर और जरहागांव थाना क्षेत्र में छापेमारी कर यह कार्रवाई की। जुआरियों के कब्जे से ₹23,310/- नकद राशि एवं 52 पत्तों की ताश की गड्डी जब्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नवनीत कौर छाबड़ा सहित अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में की गई। पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई कर अवैध जुए के अड्डों पर शिकंजा कसा।
पुलिस ने बताया कि “ऑपरेशन बाज़” के तहत जिले में अवैध गतिविधियों, नशे के कारोबार और समाज विरोधी तत्वों पर लगातार नकेल कसी जा रही है। मुंगेली पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था में बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।
मुंगेली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध जुआ, नशा या अन्य अपराधों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में शांति और व्यवस्था बनी रहे।





