बेमेतरा पुलिस का साइबर जन-जागरूकता अभियान — मटका, जिया और दहीमाही गांव में साइबर सुरक्षा पर दी गई जानकारी

0

बेमेतरा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम और जन-जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर जन-जागरूकता रथ के माध्यम से ग्राम मटका, जिया और दहीमाही में ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचने की जानकारी दी गई।


🔹 साइबर जन-जागरूकता रथ से जन-जन तक जागरूकता

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 10 अक्टूबर से 10 नवंबर 2025 तक बेमेतरा जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में साइबर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अभियान का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया।

कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार और डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।


🔹 ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई

ग्राम मटका, जिया और दहीमाही में पुलिस चौकी प्रभारी देवरबीजा एएसआई रेशम लाल भास्कर, प्रधान आरक्षक अनंत कोठारी, आरक्षक प्रदीप ठाकुर, भूपेन्द्र राजपूत और अन्य पुलिस स्टाफ द्वारा बैनर, पोस्टर और पाम्फलेट के माध्यम से साइबर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ग्रामीणों को बताया गया कि —

  • आधार कार्ड को सुरक्षित रखें और उसका नंबर किसी अनजान व्यक्ति को न बताएं।
  • फोन पर बैंक अधिकारी बनकर कोई व्यक्ति यदि जानकारी मांगे, तो जानकारी न दें।
  • किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने बैंक खाता नंबर, एटीएम कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट, सीवीवी नंबर, पिन नंबर, ओटीपी या पासवर्ड की जानकारी न दें।
  • किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या धोखाधड़ी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या National Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

🔹 सामाजिक सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों का भी दिया गया संदेश

पुलिस टीम ने ग्रामीणों को संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, गोल्ड-सिल्वर ठगी से सतर्क रहने, तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
सभी से हेलमेट पहनने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया।


🔹 समुदायिक पुलिसिंग के तहत निरंतर जनसंवाद

बेमेतरा पुलिस “हमर पुलिस हमर गांव” और “हमर पुलिस हमर बाजार” अभियानों के माध्यम से लगातार गांव, बाजार, स्कूल, कॉलेज और सामाजिक संस्थानों तक पहुंचकर जनता को जागरूक कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों