बिलासपुर में अलर्ट मोड पर पुलिस! रेलवे स्टेशन से होटल तक सख्त चेकिंग, एसएसपी राजनेश सिंह ने दिए कड़े निर्देश
बिलासपुर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर शहर के मुख्य स्थानों पर लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, हाईकोर्ट, बस स्टैंड और शहर के प्रमुख होटल-लॉज में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है और पुलिस अधिकारी खुद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति के मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बिलासपुर पुलिस का यह अभियान जनता की सुरक्षा और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाया जा रहा है।

