कांकेर में बड़ा खुलासा! मोबाइल शॉप में सेंध लगाकर 6 फोन उड़ाने वाला चोर पकड़ाया — सभी मोबाइल बरामद
कांकेर शहर के महाराणा प्रताप चौक स्थित नए बस स्टैंड के सामने नरेंद्र मोबाइल शॉप में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए कर दिया है। 20 नवंबर 2025 की दोपहर लगभग 3:30 बजे दुकान की टिन की छत तोड़कर अंदर घुसे चोर ने कुल 06 नए मोबाइल फोन, जिनकी कीमत ₹45,800 थी, चोरी कर लिए थे।

गिरफ्तार आरोपी
- दैनिक कुमार मंडावी, पिता स्व. रुप सिंह
उम्र: 21 वर्ष
निवासी: पटेलपारा फुंदर, थाना धनोरा, जिला कोंडागांव
बरामद मोबाइल फोन
- OPPO A (4/128) – IMEI: 865206074825172 – कीमत ₹11,350
- Realme C7 (4/64) – IMEI: 867121083951356 – कीमत ₹7,650
- Narzo 80 Lite (6/128) – IMEI: 67121082973518 – कीमत ₹8,350
- Redmi 13C (6/128) – IMEI: 868511067116530 – कीमत ₹9,450
- OPPO A3X (4/128) – IMEI: 865424078873433 – कीमत ₹9,000
मामला दर्ज
पीड़ित द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 409/25 के तहत
धारा 331(4), 05(ङ) भारतीय न्याय संहिता में अपराध पंजीबद्ध किया।
तेज़ कार्रवाई में मिली सफलता
लगातार जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने 23 नवंबर 2025 को शिवनगर, कांकेर से आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली और उसके कब्जे से सभी 06 चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए।
गिरफ्तार आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
