बलोदाबाज़ार में सनसनी! ज़मीन विवाद में घर में घुसा पिता–पुत्र, मारपीट और जान से मारने की धमकी — दोनों गिरफ्तार

0
WhatsApp Image 2025-08-19 at 7.44.35 PM

बलोदाबाज़ार शहर के पुराने बसाहट क्षेत्र में ज़मीन बंटवारे को लेकर विवाद इतने बढ़ गया कि मामला मारपीट और धमकी तक पहुंच गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घटना में शामिल पिता–पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर घर में जबरन घुसने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

आरोपियों के नाम

  1. संदीप बंजारे, उम्र 54 वर्ष
    निवासी: पुरानी बसाहट, बलोदाबाज़ार
    थाना: सिटी कोतवाली
  2. भूपेंद्र बंजारे, उम्र 22 वर्ष
    निवासी: पुरानी बसाहट, बलोदाबाज़ार
    थाना: सिटी कोतवाली

क्या था मामला?

जमीन के बंटवारे और हिस्सेदारी को लेकर चली आ रही कहासुनी रविवार की शाम अचानक तीखी झड़प में बदल गई। आरोप है कि संदीप बंजारे और उसका बेटा भूपेंद्र पीड़ित के घर में जबरन घुस गए और विवाद के दौरान मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस की कार्रवाई

शिकायत मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पिता–पुत्र को हिरासत में लिया। थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कहा कि मामले की आगे जांच जारी है और ज़मीन विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों