रायपुर में ऑपरेशन निश्चय का बड़ा वार! ड्रग सप्लायर गिरफ्तार, 440 नशीली गोलियाँ और हथियार जब्त
रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास दबोचा गया, जहां वह नशीली गोलियों की सप्लाई करने पहुंचा था।
क्या-क्या मिला आरोपी से?
- नशीली दवाओं की 440 गोलियाँ
- कई धारदार हथियार
- अन्य आपत्तिजनक सामग्री

पुलिस की सख्त कार्रवाई
पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शहर में नशीली गोलियों की सप्लाई श्रृंखला से जुड़ा हुआ था।
आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की विवेचना जारी है।
