गिधौरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सॉल्यूशन सेल की सूचना पर चार जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार

0
WhatsApp Image 2025-08-19 at 7.44.35 PM

गिधौरी क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सॉल्यूशन सेल से मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और जुआ खेल रहे आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, सॉल्यूशन सेल हेल्पलाइन नंबर पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अपराध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई गई थी। इसी क्रम में गांव गिधौरी के डबरी तालाब के पास जुआ खेलने की जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जांच के दौरान आरोपियों के पास से ₹21,550 नगद रकम और 52 पत्तों का ताश सेट बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इलाके में जुआ खेलने की गतिविधियों में शामिल थे और स्थानीय स्तर पर भी इनके खिलाफ शिकायतें मिलती रहती थीं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान क्रमशः रोज़ टंडन (26 वर्ष) निवासी ग्राम मुदपार, थाना बिलाईगढ़, जिला सरंगढ़–बिलाईगढ़, चंद्रकांत वैश्य (35 वर्ष) निवासी ग्राम बलोदा, थाना गिधौरी, बिजेन्द्र वर्मा (48 वर्ष) निवासी ग्राम गिधौरी, थाना गिधौरी, और अमित बंजारे (24 वर्ष) निवासी ग्राम गिधौरी, थाना गिधौरी के रूप में हुई है।

पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सॉल्यूशन सेल हेल्पलाइन नंबर पर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों