रायपुर में 60वीं DGP/IGP कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ, अमित शाह ने नए अपराध कानून और नक्सल उन्मूलन पर दिया जोर
रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय 60वीं DGP/IGP वार्षिक कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने किया। देशभर के शीर्ष पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में शुरू हुई इस महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अनेक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

श्री अमित शाह ने inaugural सत्र में कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा को और मज़बूत बनाने के लिए राज्यों के पुलिस बलों और केंद्र एजेंसियों के बीच अधिक समन्वय और त्वरित सूचना साझाकरण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए पुलिसिंग के आधुनिक मॉडल अपनाने होंगे।

गृह मंत्री ने विशेष रूप से NIA, UAPA, और नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने राज्यों की पुलिस को निर्देश दिए कि गंभीर मामलों की जाँच में NIA के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए ताकि राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत सुरक्षा ढांचा तैयार किया जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने नारकोटिक्स नियंत्रण और नक्सल उन्मूलन के अभियान को और सशक्त बनाने पर भी बल दिया। श्री शाह ने पुलिस बलों को निर्देशित किया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रही कार्रवाइयों को नई रणनीतियों और तकनीक के साथ गति दी जाए।
कॉन्फ्रेंस के दौरान आगामी तीन दिनों में आतंकवाद-रोधी रणनीतियों, साइबर अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। देशभर के पुलिस प्रमुखों की उपस्थिति में होने वाली यह वार्षिक बैठक, सुरक्षा ढांचे को और मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
