दुर्ग में अवैध हथियार कारोबार का भंडाफोड़, पुलिस ने 6 तलवारों संग आरोपी को पकड़ा
दुर्ग जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलगाँव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शिवनाथ नदी के पास गुरुद्वारे के समीप एक व्यक्ति तलवार लेकर अवैध रूप से हथियार बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलगाँव थाना स्टाफ मौके पर पहुँचा और संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा।

जांच में आरोपी ने अपना नाम निर्मल सिंह बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लोहे की 6 तेज़धार तलवारें बरामद की गईं। बताया जा रहा है कि आरोपी बिना किसी लाइसेंस के हथियारों की बिक्री में शामिल था।
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल किया, जिसके बाद उसे धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलगाँव थाना पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।
