दुर्ग में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई! 74 मामलों में दबिश, 79 लोग आबकारी एक्ट में पकड़े गए

0

दुर्ग जिले में अवैध गतिविधियों और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। अपराध रोकथाम अभियान के तहत पुलिस टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में अचानक दबिश देकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों पर कड़ा एक्शन लिया। इस अभियान में कुल 74 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई दर्ज की गई है।

पुलिस की कार्रवाई मुख्य रूप से उन स्थानों पर केंद्रित रही जहाँ रात के समय लोगों द्वारा सार्वजनिक जगहों पर शराब सेवन, विवाद और शोर-शराबा जैसी गतिविधियों की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। इसी क्रम में मोहान नगर और नंदिनी नगर में 9, सुपेला में 8, कुम्हारी में 6, उतई में 5, पुलगांव और खुर्सीपार में 4-4, दुर्ग, जमुल, पुरानी भिलाई और पाटन में 4-4, भिलाई नगर, वैशाली नगर, छावनी, अमलेश्वर और ऐग में 3-3, जबकि रानीतराई और मचांदूर में 1-1 मामले दर्ज किए गए।

अभियान के दौरान दुर्ग जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और पुलिस चौकियों ने मिलकर कुल 79 व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। सार्वजनिक जगहों पर नशाखोरी को रोकने के लिए पुलिस ने संबंधित स्थानों पर नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी जारी किए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि जिले में शांति व्यवस्था और कानून का पालन सुनिश्चित किया जा सके। आम लोगों से भी अपील की गई है कि ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे समय पर कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों