SP अंकिता शर्मा का बड़ा एक्शन, राजनांदगांव पुलिस में तबादलों की लिस्ट जारी

0
ankita sharma

राजनांदगांव।
छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में पदस्थ पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी होते ही महकमे में हलचल तेज हो गई है।

डोंगरगांव थाना प्रभारी बदले, रक्षित केंद्र भेजे गए अधिकारी

जारी आदेश के अनुसार डोंगरगांव थाना प्रभारी कृष्णा पाटले को रक्षित केंद्र स्थानांतरित किया गया है। वहीं आशीर्वाद रहटगांवकर को डोंगरगांव थाने की कमान सौंपी गई है। इस बदलाव को प्रशासनिक सख्ती और जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है।

आरक्षकों का भी हुआ इधर-उधर स्थानांतरण

फेरबदल के तहत कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक प्रदीप जायसवाल, डोंगरगांव थाने के आरक्षक जितेश साहू और आरक्षक चालक शाहिद अंसारी को भी रक्षित केंद्र भेजा गया है। वहीं रक्षित केंद्र से खिलेश्वर ठाकुर को डोंगरगांव थाने में पदस्थ किया गया है।

चौकियों में भी बदली तैनाती

इसके अलावा पुलिस चौकी मोहारा में पदस्थ आरक्षक नेम सिंह को पुलिस चौकी चिखली भेजा गया है। वहीं चिखली से आरक्षक शिवाजी राव और जोब पुलिस चौकी से सुमित मिश्रा को रक्षित केंद्र स्थानांतरित किया गया है। साथ ही घुमका थाने में पदस्थ महिला आरक्षक संगीता मंडावी को भी पुलिस चौकी चिखली में तैनात किया गया है।

कानून-व्यवस्था मजबूत करने का दावा

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह प्रशासनिक बदलाव कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, कार्यप्रणाली में सुधार और बेहतर पुलिसिंग के उद्देश्य से किया गया है। SP अंकिता शर्मा के इस फैसले को विभाग में अनुशासन और सक्रियता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों