कानागांव साप्ताहिक बाजार में ईरागांव पुलिस का चलित थाना, साइबर फ्रॉड व यातायात जागरूकता

0

कोंडागांव।
थाना ईरागांव पुलिस द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री पंकज चंद्रा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेंद्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी केशकाल के पर्यवेक्षण में ग्राम कानागांव के साप्ताहिक बाजार में चलित थाना लगाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

साइबर फ्रॉड से बचाव पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यक्रम के दौरान बाजार में उपस्थित ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों, जैसे—फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी, लिंक फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही इससे सुरक्षित रहने के उपाय भी समझाए गए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।

यातायात जागरूकता पर विशेष जोर

ईरागांव पुलिस द्वारा ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने एवं वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन

कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामीणों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना को और मजबूत किया जा सके।

ईरागांव पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनसहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है, और इसी उद्देश्य से इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों