जांजगीर-चांपा में 8 नवचयनित आरक्षक GD/ट्रेड को मिला नियुक्ति पत्र, एसपी विजय कुमार पांडे ने दिलाया कर्तव्य का संकल्प

0

जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग को नए जवान मिलने से बल को मजबूती मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडे (IPS) ने आज पुलिस कार्यालय जांजगीर में आरक्षक GD/ट्रेड पद पर चयनित 8 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी विजय कुमार पांडे ने सभी नवचयनित आरक्षकों को बधाई दी और कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज और देश के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वर्दी पहनना गौरव की बात है, लेकिन इसके साथ अनुशासन, ईमानदारी और निष्ठा का पालन करना भी उतना ही आवश्यक है।

एसपी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपील की कि वे आम जनता की सेवा को सर्वोपरि रखें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार ही जनता का विश्वास तय करता है, इसलिए हर परिस्थिति में संवेदनशीलता और निष्पक्षता बनाए रखना जरूरी है।

इस अवसर पर स्थापना शाखा प्रभारी कृष्णा साहू भी उपस्थित रहे। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक जानकारी साझा की और चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आरक्षक GD/ट्रेड पद पर नियुक्त किए गए अभ्यर्थियों में नूतनराम पटेल, प्रमोद कुमार, शिवनारायण कुंभकार, अविनाश कुमार राठौर, भगत कुमार पटेल, देवश कुमार, नंद किशोर लासर एवं नैना जहिरे शामिल हैं। नियुक्ति पत्र प्राप्त कर सभी अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों