जांजगीर-चांपा में केबल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख का केबल जब्त

0

जांजगीर-चांपा:
जांजगीर-चांपा पुलिस को अंतरजिला केबल (वायर) चोरी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता मिली है। अकलतरा पुलिस की कार्रवाई में केबल चोरी में सक्रिय 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी की संपत्ति बरामद की गई है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से करीब 12 टन केबल वायर, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है, जब्त की गई। इसके साथ ही चोरी में प्रयुक्त कंटेनर, कार और अन्य सामग्री भी बरामद की गई, जिससे कुल जब्त संपत्ति का मूल्य लगभग 1 करोड़ 11 लाख रुपये आंका गया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह विभिन्न जिलों में सक्रिय था और सुनियोजित तरीके से केबल वायर की चोरी कर उसे अन्य स्थानों पर बेचने का काम करता था। आरोपियों द्वारा लंबे समय से इस अवैध गतिविधि को अंजाम दिया जा रहा था, जिससे सार्वजनिक और निजी संपत्ति को भारी नुकसान हो रहा था।

जांजगीर-चांपा पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के चलते गिरोह की गतिविधियों का खुलासा हुआ। अकलतरा थाना पुलिस ने समन्वित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा और चोरी की गई संपत्ति को सुरक्षित रूप से जब्त किया।

पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग या नेटवर्क कहीं और सक्रिय तो नहीं हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों