गरियाबंद पुलिस का खुलासा: देवरी गांव में हत्या की गुत्थी 24 घंटे में सुलझी, 11 आरोपी गिरफ्तार

0
30 dec .2

गरियाबंद:
गरियाबंद पुलिस ने ग्राम देवरी में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई थाना राजिम पुलिस द्वारा की गई।

प्रकरण में मृतक की पहचान हितेश्वर तारक उर्फ चंदू तारक के रूप में हुई है, जो थाना राजिम का आदतन अपराधी था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मृतक के विरुद्ध कुल 08 आपराधिक मामले दर्ज थे तथा 09 प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयां भी की जा चुकी थीं, जिनमें मारपीट एवं चोरी जैसे अपराध शामिल हैं।

मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि ग्राम देवरी निवासी गोपी राम तारक पिता विशेलाल तारक, उम्र 58 वर्ष ने थाना राजिम में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पुत्र हितेश्वर तारक उर्फ चंदू तारक को पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों द्वारा रात लगभग 11 बजे जबरन घर से घसीटकर बाहर ले जाया गया और कोपरा से बोरसी रोड की ओर ले जाकर मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

रिपोर्ट के आधार पर थाना राजिम में धारा 332(बी), 296, 115(2), 351(3), 191(2), 191(3), 191, 103(1) बीएनएस 2020 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

पुलिस थाना प्रभारी राजिम के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सभी 11 आरोपियों ने लाठी-डंडा व पत्थर से मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य एकत्र होने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस ने बताया कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश था। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


👥 गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. करण साहू
  2. नोहर विश्वकर्मा
  3. विमलेश साहू
  4. ठनचंद साहू
  5. सुनील साहू
  6. शिव साहू
  7. गजेंद्र साहू
  8. लक्ष्मीचंद सतनामी
  9. भूरू उर्फ ओमप्रकाश सतनामी
  10. उमाशंकर यादव
  11. अक्षय साहू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों