कोमाखान पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम का बड़ा क़दम: 30 किग्रा गांजा जब्त, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

0

थाना कोमाखान और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 30 किलो गांजा जब्त किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपियों के कब्जे से तस्करी हेतु प्रयुक्त एक सफेद रंग की टोयोटा कार (DL 10 CE 1640) भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 5 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 37,000 रुपये है। इस तरह कुल जुमला माल की कीमत लगभग 18,37,000 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई लंबी और सतर्क निगरानी के बाद की गई, जिसमें तस्करों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कोमाखान पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बताया कि ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि जिले और आसपास के क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों