बेमेतरा को मिला नया SDOP: भुषण एक्का ने संभाला कार्यभार, SSP रामकृष्ण साहू से की शिष्टाचार भेंट
बेमेतरा जिले में प्रशासनिक स्तर पर एक अहम बदलाव हुआ है। जिले के नए एसडीओपी के रूप में श्री भुषण एक्का ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद वे जिला पुलिस कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (बीपीएस) से शिष्टाचार भेंट की।

इस मुलाकात के दौरान नए एसडीओपी श्री भुषण एक्का ने अपना परिचय देते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और भरोसे को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
वहीं एसएसपी श्री रामकृष्ण साहू ने नए एसडीओपी का स्वागत करते हुए उन्हें कर्तव्य, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में जिले की कानून-व्यवस्था और बेहतर होगी।
इस अवसर पर एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, निरीक्षक सोनल ग्वाला सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने नए एसडीओपी का स्वागत किया।
भेंट के दौरान जिले की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस संचालन और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी संक्षिप्त चर्चा की गई। कार्यक्रम में पुलिस कार्यालय स्टाफ एवं स्टेनो संतोष सोनवानी भी उपस्थित रहे।
