धमतरी पुलिस द्वारा साइबर अपराध पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

0
17 jan 2

साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर अपराधों से निपटने के आधुनिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान पुलिस कर्मियों को 1930 साइबर हेल्पलाइन, साइबर क्राइम पोर्टल, OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) जैसे आधुनिक तकनीकी टूल्स के उपयोग और उनकी व्यावहारिक कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। साथ ही, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अपराध, फर्जी कॉल व डिजिटल फ्रॉड के मामलों में त्वरित रिस्पॉन्स और साक्ष्य संकलन पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की तकनीकी दक्षता बढ़ाना और साइबर अपराध पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने की क्षमता को मजबूत करना रहा। विशेषज्ञों ने वास्तविक मामलों के उदाहरणों के माध्यम से प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी बनाया।

इस अवसर पर साइबर अपराधों के खुलासे और बेहतर कार्यप्रणाली के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया, जिससे पुलिस बल का मनोबल बढ़ा।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया कि साइबर अपराध एक गंभीर चुनौती है और इससे निपटने के लिए लगातार प्रशिक्षण, तकनीकी अपडेट और जनजागरूकता बेहद आवश्यक है। भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों