रायपुर पुलिस मीटिंग में बड़ा फैसला, CM साय ने किया ‘पुलिस मितान ऐप’ लॉन्च

0

राजधानी रायपुर में आयोजित पुलिस मीटिंग कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री (गृह) श्री विजय शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री द्वारा ‘पुलिस मितान ऐप’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह ऐप आम नागरिकों और पुलिस के बीच सीधा संवाद, शिकायतों के त्वरित निराकरण और पारदर्शी पुलिस सेवा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।

बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जमीनी स्तर की चुनौतियों, तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग और जन-हितैषी पुलिसिंग पर अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस बल से संवेदनशील, निष्पक्ष और प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाने पर विशेष जोर दिया।

वहीं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार डिजिटल पुलिसिंग और आधुनिकीकरण के माध्यम से प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत है। पुलिस मीटिंग में लिए गए निर्णयों से आम जनता को बेहतर और तेज पुलिस सेवाएं मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों