रायपुर रेंज में नक्सलियों का बड़ा सरेंडर, धमतरी-गरियाबंद के 09 नक्सली हथियारों सहित आए सामने

0

रायपुर रेंज के अंतर्गत धमतरी और गरियाबंद जिलों में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग इलाकों में सक्रिय रहे 09 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए हथियारों सहित आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली लंबे समय से सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बने हुए थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सरेंडर करने वाले नक्सलियों के पास से कई आधुनिक हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों के दबाव और सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

आत्मसमर्पण की इस कार्रवाई को रायपुर रेंज पुलिस की रणनीतिक सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति बहाली और नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों को सरकारी पुनर्वास नीति के तहत आगे आवश्यक सहायता, सुरक्षा और मुख्यधारा में शामिल होने के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नक्सलवाद छोड़ने वालों के लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं, लेकिन हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों