महिला बैगपाइपर बैंड दस्ता सोनवती ठाकुर बनी छत्तीसगढ़ पुलिस की शान

0
WhatsApp Image 2026-01-26 at 10.46.18 AM

छत्तीसगढ़ पुलिस बल के महिला बैगपाइपर बैंड दस्ता ने अपने अनुशासन, संगीत कौशल और राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों से प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस दल का नेतृत्व 20वीं वाहिनी महासमुंद में पदस्थ महिला आरक्षक सोनवती ठाकुर कर रही हैं, जो वर्तमान में महिला बैगपाइपर बैंड दस्ता की कमांडर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

महिला आरक्षक सोनवती ठाकुर ने हरियाणा के पंचकुला स्थित आई.टी.बी.पी. बेसिक ट्रेनिंग सेंटर से छह माह का विशेष बैगपाइपर बैंड प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्राप्त किया है। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने बैंड संचालन, अनुशासन और प्रस्तुति की बारीकियों में विशेष दक्षता हासिल की।

उनके नेतृत्व में महिला बैगपाइपर बैंड दस्ता ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। दीमापुर, नागालैंड में आयोजित 25वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके बाद सिकंदराबाद (हैदराबाद) में आयोजित 26वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में महिला बैगपाइपर बैंड दस्ता ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए बेस्ट कंडक्टर टीम ऑलराउंडर का खिताब जीता, जहां पूरी टीम को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

इन उपलब्धियों से न केवल छत्तीसगढ़ पुलिस का गौरव बढ़ा है, बल्कि महिला पुलिस कर्मियों के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी सशक्त उदाहरण सामने आया है। महिला बैगपाइपर बैंड दस्ता आज पुलिस बैंड की पहचान बन चुका है और भविष्य में भी राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों