डोंगरगांव में वन्य जीव शिकार का मामला: इंडियन ग्रे नेवला शिकार करने वाला आरोपी जेल भेजा गया

0

डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव क्षेत्र के अंतर्गत शिवनाथ नदी एनीकट पुल के पास वन्य जीव (इंडियन ग्रे नेवला) के शिकार के मामले में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस को मोबाइल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि शिवनाथ नदी एनीकट के पास एक व्यक्ति द्वारा वन्य जीव का शिकार किया गया है। सूचना पर थाना डोंगरगांव पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां इंडियन ग्रे नेवला मृत अवस्था में आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया।

आरोपी की पहचान गोकुल उइके, पिता मैनेजर उइके, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम आरी कोनारी, थाना डोंगरगांव के रूप में हुई। मौके पर घेराबंदी के बाद आरोपी को पकड़ा गया तथा घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी गई।

वन विभाग के आर.ओ. लवकेश गिलहरे मौके पर पहुंचे, जहां वन्य जीव की मृत्यु की पुष्टि की गई। इसके बाद आरोपी एवं मृत वन्य जीव को विधिवत कार्रवाई हेतु वन विभाग डोंगरगांव के सुपुर्द किया गया।

वन विभाग द्वारा आरोपी के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत पी.ओ.आर. प्रकरण क्रमांक 17845/08 दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया

पुलिस एवं वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्य जीवों के शिकार या तस्करी में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों