महासमुंद सड़क सुरक्षा माह 2026: सारथी दिवस पर वाहन चालकों का फूलों से सम्मान

0
27 jan 8

महासमुंद। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत महासमुंद जिले में “सारथी दिवस” (24 जनवरी) के अवसर पर यातायात पुलिस द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। इस दौरान एम्बुलेंस, बस, कार, टैक्सी, ऑटो सहित विभिन्न श्रेणियों के वाहन चालकों को फूल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन चालकों का मनोबल बढ़ाना था, जो प्रतिदिन अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सुरक्षित परिवहन सेवा प्रदान कर रहे हैं। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर चालकों से अपील की गई कि वे हमेशा हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं। साथ ही यह भी कहा गया कि सुरक्षित ड्राइविंग न केवल स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करती है, बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की जान बचाने में भी अहम भूमिका निभाती है।

यातायात पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और जिम्मेदार यातायात संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों