दुर्ग पुलिस की पहल: ऑपरेशन भरोसा के तहत मानस 1933 टोल-फ्री नंबर का प्रचार

0
6TH FEB 1

नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और नागरिक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। ऑपरेशन भरोसा के तहत दुर्ग के कोतवाली क्षेत्र में मानस टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1933 का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया।

इस अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में संचालित करीब 500 ई-रिक्शा वाहनों पर मानस 1933 नंबर अंकित कराया, ताकि आम नागरिकों तक यह हेल्पलाइन आसानी से पहुंच सके। इस पहल से नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और अन्य असामाजिक गतिविधियों की सूचना पुलिस तक तुरंत पहुंचाई जा सकेगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मानस 1933 टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर कोई भी नागरिक नशे से जुड़े अवैध कारोबार, संदिग्ध गतिविधियों या समाज विरोधी तत्वों की जानकारी गोपनीय रूप से दे सकता है। इससे पुलिस को समय रहते कार्रवाई करने में मदद मिलती है।

इस अभियान के माध्यम से दुर्ग पुलिस ने आम जनता को नशे के खिलाफ जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें पुलिसिंग प्रक्रिया में सहभागी बनाने का प्रयास किया है। नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा जताया।

दुर्ग पुलिस का कहना है कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए ऐसे जनजागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और आम लोगों की सहभागिता से ही इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों