सेंट्रल ज़ोन पुलिस का सख्त एक्शन: चाकू और नशीला घोल के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

0
9 feb 2.2

रायपुर। सेंट्रल ज़ोन पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना गंज पुलिस ने फाफाडीह शराब भट्टी के पास एक युवक को चाकू और नशीले घोल के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवीन कुमार सामल (25 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी को सेंट्रल ज़ोन क्षेत्र में चल रहे विशेष जांच अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार चाकू और नशीला घोल बरामद किया गया।

इसके अलावा, थाना क्षेत्र में लोगों को परेशान करने वाले तीन व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

एक अन्य कार्रवाई में मुढ़ियाधापारा क्षेत्र से दो युवकों को धारदार चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि ये युवक इलाके में दहशत फैलाने की नीयत से घूम रहे थे।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों