जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सफलता, 219 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विशेष अभियान के तहत 219 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई।

पुलिस के अनुसार जिले में लगातार मिल रही मोबाइल गुम होने की शिकायतों को देखते हुए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और विभिन्न माध्यमों से मोबाइल फोन की तलाश शुरू की।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने करीब 26 लाख 28 हजार रुपये कीमत के कुल 219 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की। बरामद किए गए मोबाइलों को सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की और आभार व्यक्त किया। कई लोगों को उम्मीद भी नहीं थी कि उनका गुम हुआ मोबाइल वापस मिल पाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस तरह के अभियान चलाए जाते रहेंगे ताकि लोगों की गुम हुई संपत्ति को वापस दिलाया जा सके और अपराधों पर नियंत्रण रखा जा सके।
