APK ऐप से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लाखों की साइबर धोखाधड़ी का खुलासा

0
a7.1.1

उत्तर बस्तर कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल पर APK ऐप भेजकर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने तकनीक का दुरुपयोग कर पीड़ित के खाते से लाखों रुपये पार कर दिए थे।

मामले के अनुसार प्रार्थी बीरेंद्र खलखो (50 वर्ष), निवासी महुआ टीम, थाना नारायणपुर (वर्तमान पता नेहरू नगर, नारायणपुर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके मोबाइल पर एक संदिग्ध APK ऐप भेजा गया था। यह मोबाइल नंबर उनकी पत्नी के बैंक खाते से लिंक था, जिसमें PhonePe, Google Pay और SBI YONO जैसे ऐप्स संचालित थे।

APK ऐप डाउनलोड करते ही आरोपी ने मोबाइल को हैक कर लिया और अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल ₹9,28,500/- की ठगी कर ली। घटना सामने आते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीस्रीरामल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी आदित्य चौहान (21 वर्ष), निवासी नोएडा (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

⚠️ पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान APK फाइल या लिंक को डाउनलोड न करें। इस तरह के ऐप्स के माध्यम से साइबर अपराधी आसानी से मोबाइल और बैंकिंग जानकारी तक पहुंच बना लेते हैं। सावधानी ही बचाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों