1432 किलो अफीम पोस्त डोडा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार — 2.25 करोड़ की बड़ी कार्रवाई
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अफीम पोस्त डोडा की तस्करी करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 1432 किलोग्राम अवैध अफीम पोस्त डोडा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,14,80,000 आंकी गई है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन (HR46 F 4848) भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब ₹10,00,000 है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन (₹20,000) भी जब्त किए हैं। इस प्रकार कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग ₹2,25,00,000 आंकी गई है।
गिरफ्तार दोनों आरोपी हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं, जिन्हें महासमुंद पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
⚠️ पुलिस का सख्त संदेश:
अवैध नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे नेटवर्क पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
