उजियारा अभियान में बड़ी सफलता — 33 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

0
a10.3.1

कांकेर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बान्दे पुलिस ने 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को 33.460 किलोग्राम गांजा परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा

यह कार्रवाई पीव्ही-83 गोविन्दपुर तिराहा मेन रोड के पास घेराबंदी कर की गई। पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री रवि कुजूरडॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में टीम ने यह सफलता हासिल की।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 33.460 किलो गांजा (₹16,73,000), एक डिलक्स मोटरसाइकिल (₹30,000) तथा ₹3,500 नगद (गांजा बिक्री की राशि) बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में देवव्रत हालदार (34 वर्ष), पार्थ दास (24 वर्ष) निवासी रूपनगर, थाना पखांजूर, जिला कांकेर तथा पास्कल एक्का (35 वर्ष) निवासी भूमकाम, जिला गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) शामिल हैं।

इस संबंध में थाना बान्दे में अपराध क्रमांक 28/2026 के तहत धारा 20(b)(ii)(C) NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।

📢 कांकेर पुलिस की अपील:
अपराध नियंत्रण में आम जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर तुरंत दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों