गुम मोबाइल वापस दिलाने में आलोट पुलिस की बड़ी सफलता — 21 फोन मालिकों को लौटाए
रतलाम जिले में आमजन की संपत्ति की सुरक्षा एवं गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आलोट पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना आलोट पुलिस ने प्रभावी तकनीकी प्रयासों से कुल 21 गुम मोबाइल फोन ट्रेस किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है।
CEIR पोर्टल की मदद से ट्रेस किए गए सभी मोबाइल फोन विधिवत उनके मालिकों को लौटाए गए, जिससे नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
उल्लेखनीय है कि थाना आलोट पुलिस द्वारा पिछले दो वर्षों में अब तक 125 गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर वापस लौटाए जा चुके हैं, जो पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता को दर्शाता है।
🤝 सराहनीय भूमिका:
इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, आरक्षक रोनक पोरवाल, आरक्षक शुभम भाटी एवं पूरी आलोट पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।
📢 पुलिस की अपील:
मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाना या CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते उसे ट्रेस किया जा सके।
