फिट पुलिस का संकल्प — रक्षित केंद्र में 171 पुलिसकर्मियों ने किया योग अभ्यास
राजनांदगांव के रक्षित केंद्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य पुलिस बल को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखना है।
यह योग कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं रक्षित निरीक्षक की उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं नव आरक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान कुल 171 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए नियमित योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
इस प्रकार के आयोजन से पुलिस बल की कार्यक्षमता, मानसिक संतुलन और स्वास्थ्य में सुधार होता है, जो बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायक है।
राजनांदगांव पुलिस की यह पहल “स्वस्थ पुलिस, सुरक्षित समाज” के उद्देश्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।





