रैरूमाखुर्द में मातृहत्याकांड: पारिवारिक विवाद में बेटे ने मां की हत्या की, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बिलासपुर जिले के रैरूमाखुर्द क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बेटे ने अपनी ही मां पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार पारिवारिक नाराजगी के दौरान आरोपी युवक ने आवेश में आकर अपनी मां पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी अपने पिता पर भी हमला करने की कोशिश करने लगा, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में प्रयुक्त फावड़ा जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि क्षणिक आवेश में हुई यह घटना अत्यंत गंभीर है और आरोपी को कानून के अनुसार सख्त सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
