देवास पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन त्रिनेत्रम की नजर से 24 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार
देवास। जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत देवास पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार एक किसान की मेहनत की कमाई ₹1,86,800 चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद तत्काल जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी राजा उर्फ अब्दुल रजाक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से
- ₹1,85,850 नगद राशि
- एक एक्टिवा स्कूटी
सहित कुल करीब ₹2.45 लाख का मशरूका जप्त किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में स्थापित सीसीटीवी नेटवर्क अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभा रहा है। “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत निगरानी व्यवस्था मजबूत होने से अपराधियों की पहचान तेजी से संभव हो रही है।
देवास पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आधुनिक तकनीक और सीसीटीवी निगरानी के चलते अब अपराध कर बच निकलना लगभग असंभव हो गया है।
