आंतरिक सुरक्षा को नई शक्ति: NSG प्रशिक्षण से मध्यप्रदेश पुलिस की ऑपरेशनल क्षमता हुई मजबूत

0
m5.5.1

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए राजधानी भोपाल स्थित रवीन्द्र भवन में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के सहयोग से आयोजित कॉम्प्रिहेन्सिव कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना शामिल हुए।

07 अप्रैल से 04 मई तक चले इस एक माह के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में 400 से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने हेतु व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में क्लोज प्रोटेक्शन, काउंटर टेररिज्म, टैक्टिकल ड्राइविंग, बम निष्क्रियकरण, एंटी-ड्रोन ऑपरेशन, स्नाइपर ट्रेनिंग, के-9 (डॉग स्क्वॉड) संचालन तथा पीएसओ ड्यूटी जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।

इस अवसर पर DGP श्री कैलाश मकवाना ने कहा कि बदलते सुरक्षा परिदृश्य, विशेषकर ड्रोन आधारित खतरे, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियाँ और संगठित अपराध से प्रभावी मुकाबले के लिए पुलिस बल का तकनीकी रूप से सक्षम और ऑपरेशन-ओरिएंटेड होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि NSG के सहयोग से आयोजित यह प्रशिक्षण पुलिस बल की दक्षता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और समन्वित कार्रवाई को नई मजबूती देगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षित पुलिस बल आगामी सिंहस्थ जैसे बड़े आयोजनों में आंतरिक सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों