नक्सलमुक्त क्षेत्र में भरोसे की नई शुरुआत: मारूड़बाका में पुलिस का जनसंवाद और चलित थाना आयोजन

0
m17.1.5

बीजापुर। नक्सलवाद के उन्मूलन के बाद सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शांति, विकास और विश्वास को मजबूत करने की दिशा में जिला पुलिस लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना उसूर पुलिस द्वारा ग्राम मारूड़बाका में सिविक एक्शन कार्यक्रम एवं ‘चलित थाना’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें नागरिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा कानून व्यवस्था से जुड़ी जानकारी प्रदान करना रहा। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर ही सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक आश्वासन दिया।

इस दौरान ग्रामीणों को पुलिस सहायता, सुरक्षा व्यवस्था, जनहित योजनाओं एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नक्सलमुक्त वातावरण में विकास और शांति बनाए रखने के लिए जनता और पुलिस के बीच विश्वास व सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

सिविक एक्शन कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री वितरण के साथ-साथ बच्चों एवं युवाओं को शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया गया। ‘चलित थाना’ के जरिए ग्रामीणों को उनके गांव में ही पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिली।

बीजापुर पुलिस द्वारा इस प्रकार के जनसंवाद कार्यक्रम लगातार आयोजित कर आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने तथा प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों