राजनांदगांव पुलिस का बड़ा एक्शन: शराब तस्करी नेटवर्क पर लगातार 10वीं कार्रवाई, 880 लीटर अवैध शराब जब्त

0
688816074_1380364014127811_8420913161732195790_n

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई से शराब कोचियों और तस्करों में हड़कंप की स्थिति बन गई है। बीते छह माह के भीतर यह अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ 10वीं बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है, जिससे अवैध शराब नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में अब तक लगभग 11 लाख रुपये मूल्य की 880 लीटर अंतर्राज्यीय अवैध शराब जब्त की जा चुकी है। लगातार हो रही कार्यवाही से जिले में सक्रिय शराब नेक्सस को काफी हद तक ध्वस्त किया गया है।

राजनांदगांव पुलिस की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अवैध कारोबार, तस्करी और संगठित अपराध पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, जिससे कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आमजन को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

लगातार हो रही कार्रवाई से अपराधियों में दहशत और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में छटपटाहट का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों