पुलिस बनी ‘रक्षक’: रायगढ़ में भटके मासूम को चक्रधरनगर पुलिस ने परिवार से मिलाया

0
m11.9.1

रायगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस की संवेदनशीलता और मानवीय कार्यशैली एक बार फिर देखने को मिली, जब थाना चक्रधरनगर पुलिस ने अपनों से बिछड़े एक मासूम बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की।

जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 8 बजे रायगढ़ के कमला नेहरू गार्डन के पास लगभग 4-5 वर्ष का एक बच्चा अकेला और भयभीत अवस्था में घूमता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही थाना चक्रधरनगर की पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लिया।

पुलिस टीम ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए बच्चे की पहचान और परिजनों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने बच्चे के परिवार का पता लगाकर उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ पुलिस का यह कार्य “संवेदनशीलता के साथ सदैव सेवा और सुरक्षा में तत्पर” की भावना को साकार करता है, जिससे आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों