4 लाख 50 हजार रुपये के हीरों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, गरियाबंद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

0
may 16.2.2

गरियाबंद: जिले में अवैध हीरा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गरियाबंद पुलिस ने करीब 4 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के हीरों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना मैनपुर पुलिस एवं विशेष टीम की संयुक्त कार्रवाई में की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग कीमती हीरों को अपने पास रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 09 नग छोटे-बड़े चमकीले कीमती हीरे बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 4,50,000 रुपये बताई जा रही है।

👮 गिरफ्तार आरोपी

  1. भानुमति यादव, पति घासीराम यादव, उम्र 38 वर्ष, ग्राम मोहंदा, थाना मैनपुर, जिला गरियाबंद
  2. स्किल्ड लीडर नेताम, पिता दलगंजन नेताम, उम्र 25 वर्ष, ग्राम कन्हार, थाना पीपरछेड़ी, जिला गरियाबंद
  3. अर्जुन पांडेय, पिता लेबानो पांडेय, उम्र 51 वर्ष, बेगारपारा, थाना मैनपुर, जिला गरियाबंद

🔎 जब्त सामग्री

  • 09 नग कीमती हीरे (छोटे-बड़े)
  • अनुमानित कीमत — ₹4,50,000

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा हीरों के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों