हत्या के प्रयास मामले में फरार 4 आरोपी गिरफ्तार, जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
may 22.4.1

रतलाम जिले की औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 4 आरोपियों और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत अंजाम दिया गया।

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

मामला तब सामने आया था जब फरियादिया सुल्ताना बी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया। मामले में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। पुलिस पहले ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि अन्य आरोपी फरार थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गडरिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर सूचना, तकनीकी विश्लेषण और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपियों से मामले में विस्तृत पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में अनवर, शाहरुख, जाकिर और शाकीर उर्फ छोटा शामिल हैं, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रतापसिंह भदोरिया, प्रधान आरक्षक हिमांशु यादव, संजय आजंना सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों