देवास पुलिस की बड़ी कॉम्बिंग गश्त: रातभर चला अभियान, 143 फरार वारंटी गिरफ्तार
देवास पुलिस ने अपराधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलेभर में विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। इस अभियान में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने पूरी रात सक्रिय रहकर फरार आरोपियों की धरपकड़ की और बड़ी सफलता हासिल की।
रातभर में 143 फरार वारंटी गिरफ्तार
पुलिस की सघन कार्रवाई के दौरान कुल 143 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें कई ऐसे आरोपी भी शामिल थे जो लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे।

5 साल से लेकर 10 साल तक फरार आरोपी दबोचे गए
देवास पुलिस की इस विशेष कार्रवाई में 5 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 10 वर्ष से ज्यादा समय से फरार 8 आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की।
अपराधियों में मचा हड़कंप
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार दबिश दी। रातभर चली कार्रवाई से अपराधियों और वारंटियों में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, पुराने मामलों के फरार आरोपियों की तलाश और अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई।
देवास पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि कानून से बचकर लंबे समय तक फरार रहना अब आसान नहीं होगा। पुलिस लगातार अपराधियों पर नजर बनाए हुए है और जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए सख्त अभियान चला रही है।
