मानवता की मिसाल बने थाना प्रभारी! प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को खुद पहुंचाया अस्पताल, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
कर्तव्य के साथ संवेदनशीलता का परिचय देते हुए थाना प्रभारी इंदागांव ने मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की। प्रसव पीड़ा से परेशान एक गर्भवती महिला को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए अपने वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी और समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद जरूरी था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने बिना देर किए तत्काल मदद का निर्णय लिया और अपने वाहन से महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।

समय पर मिली सहायता और चिकित्सकीय देखरेख के चलते महिला ने सुरक्षित बच्चे को जन्म दिया। राहत की बात यह रही कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। परिजनों ने पुलिस की इस मानवीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय आम नागरिकों की सहायता के लिए भी हमेशा तत्पर रहती है। थाना प्रभारी इंदागांव की यह संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय लोगों के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि को और मजबूत करता है।
