मेडिकल छात्रों को कांकेर पुलिस ने पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ, हादसों से बचने के बताए अहम नियम

0
737845547_1344174707895030_5480281557002980781_n

कांकेर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और युवाओं को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कांकेर पुलिस ने शासकीय मेडिकल कॉलेज में विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में करीब 200 मेडिकल छात्रों को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा सड़क संकेतों और ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। छात्रों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन न केवल अपनी बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।

इस अवसर पर गुड सेमेरिटन (राहवीर) योजना की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को बिना देरी अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले नागरिकों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। साथ ही महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी आवश्यक जानकारी साझा की गई।

पुलिस अधिकारियों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सरल तरीके से समझाया और छात्रों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार और समाज को भी सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों